टिहरी में चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन
चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांग पत्र किया प्रस्तुत
टिहरी, 11 मार्च 2025:
उत्तराखण्ड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय अधिवेशन जनपद टिहरी गढ़वाल में विकास भवन के नजदीक स्थित इन्ट्रीगेटेड सेंटर सभागार में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल, मयूर दीक्षित ने दीप प्रज्वलन कर अधिवेशन का उद्घाटन किया और उपस्थित कर्मचारियों को अधिवेशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के पदाधिकारीगण ने जिलाधिकारी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अन्य लोगों के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को 11 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को रखा गया।
