राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नकोट में भारतीय भाषा समर कैंप जारी, छात्र सीख रहे संस्कृति और संवाद कौशल
27 मई से 2 जून 2025 तक आयोजित कैंप में रोल प्ले, देशभक्ति नारे, चित्रकला और स्थानीय व्यंजनों के जरिए हो रहा छात्रों का बहुआयामी विकास
नकोट, टिहरी:
चंबा प्रखंड के अंतर्गत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नकोट में 27 मई से 2 जून 2025 तक भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का उद्देश्य छात्रों को केवल भाषा शिक्षा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संवाद कौशल और राष्ट्रभक्ति से भी जोड़ना है।
कैंप में विद्यार्थियों को रोल प्ले, फ्लैश कार्ड, देशभक्ति नारे, सांस्कृतिक गतिविधियां, बोलचाल अभ्यास, स्थानीय चित्रकला, पारंपरिक व्यंजन, और सशस्त्र बलों की भूमिका जैसे विषयों के माध्यम से शिक्षित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से छात्रों में नैतिक मूल्यों और प्रेरणा का संचार किया जा रहा है।
इस ज्ञानवर्धक और रचनात्मक कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकगण – सुरेंद्र लाल शाह, विरल प्रताप सिंह, आनंद सिंह तोपवाल, प्रमोद प्रसाद डोभाल, सुशील चौहान, संदीप भट्ट और ताजवीर सिंह नेगी, तथा कर्मचारी – खुशी राम भट्ट, काशी राम उनियाल और दीपा नेगी का सक्रिय सहयोग मिल रहा है।
विद्यालय में चल रहे इस कैंप के माध्यम से छात्रों में भाषायी दक्षता के साथ-साथ रचनात्मकता, सांस्कृतिक बोध और देशप्रेम की भावना भी विकसित हो रही है।
