सरस्वती विद्या मंदिर चंबा में गणित-विज्ञान मेला 2025 सम्पन्न, छात्रों ने मॉडल्स और प्रयोगों से दिखाया नवाचार
“तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिताएं, बाल, किशोर और तरुण प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किए वर्किंग और नॉन वर्किंग मॉडल; नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनौला ने किया शुभारंभ”
📍 रिपोर्ट: @सो.ला.सकलानी ‘निशांत’, चंबा (टिहरी गढ़वाल)।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उनियालसारी (चंबा) में आयोजित गणित एवं विज्ञान मेला-2025 का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शोभनी धनौला द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत के भविष्य निर्माता विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच देश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मेले में तीन वर्गों – बाल, किशोर और तरुण के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें गणित और विज्ञान विषयों पर आधारित वर्किंग एवं नॉन वर्किंग मॉडल्स का प्रदर्शन किया गया।
🧠 गणित प्रतियोगिता परिणाम:
बाल वर्ग:
- प्रथम: आरुषि – समृद्धि
- द्वितीय: ईशांशु
- तृतीय: अर्चित
किशोर वर्ग:
- प्रथम: शीतल
- द्वितीय: दिव्यांशी
- तृतीय: आस्था
तरुण वर्ग:
- प्रथम: अंशिका
- द्वितीय: तरीका
- तृतीय: आर्यन
🔬 विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता परिणाम:
बाल वर्ग (वर्किंग मॉडल):
- प्रथम: कृश
- द्वितीय: अमेय
- तृतीय: कार्तिक
किशोर वर्ग (वर्किंग मॉडल):
- प्रथम: कार्तिक
- द्वितीय: अभिनव
- तृतीय: आदित्य
तरुण वर्ग (वर्किंग मॉडल):
- प्रथम: आमोदनी
- द्वितीय: आयुष
- तृतीय: आराधना
👥 विशिष्ट उपस्थिति:
इस अवसर पर विद्यालय समिति के प्रबंधक प्रेम सिंह रावत, अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष गुरु प्रसाद उनियाल, शिक्षाविद सोबन सिंह रावत सहित निर्णायक मंडल से रविंद्र सिंह नेगी (प्रधानाचार्य जाखनीधार), लोकेंद्र चमोली (प्रधानाचार्य अंजनीसैण), बी.डी. कुनियाल (प्रधानाचार्य नई टिहरी), मनोज सकलानी (प्रवक्ता जीव विज्ञान), राहुल जी, प्रकाश जी, उपेंद्र जी, सुरजीत पुंडीर, अरुण जी आदि शिक्षकों एवं अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
