टिहरी में शांतिपूर्ण मतदान व पारदर्शी मतगणना, आब्जर्वर व जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में परिणाम घोषित
टिहरी गढ़वाल, 14 अगस्त 2025
टिहरी गढ़वाल में आज जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना प्रक्रिया आब्जर्वर उमेश नारायण पांडे और जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नितिका खण्डेलवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। मतगणना के दौरान उपाध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशी भी मौजूद रहे।
परिणाम के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी मान सिंह को कुल 26 मत मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी हुकुम सिंह को 15 मत प्राप्त हुए। इस दौरान 4 मत अवैध घोषित किए गए।
मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में सम्पन्न हुई। विजय प्रत्याशी को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, पुष्पेंद्र चौहान, भगवत पाटनी, कांग्रेस के मान सिंह रौतेला और बीजेपी के हुकुम सिंह भी मौजूद रहे।
