जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व हिलांस प्रोडक्ट वेबसाइट लॉन्च पर चर्चा
टिहरी, 21 अगस्त 2025।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बुधवार देर सायं सरस मेला-2025 की तैयारियों को लेकर जिला सभागार में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि आगामी 6 से 15 अक्टूबर 2025 तक मुनिकीरेती स्थित पूर्णानन्द स्टेडियम में सरस मेला आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जिम्मेदारी लेकर साइट विजिट करने और सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले को व्यापक और आकर्षक स्वरूप देने के लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करना होगा।
बैठक में मेले की थीम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने रीप परियोजना के अंतर्गत कार्य कर रहे लोगों का सूचीकरण करने, शॉर्ट क्लिप तैयार करने तथा जिले के पंजीकृत होमस्टे को मेक माई ट्रिप जैसे पोर्टल पर मैप करने के निर्देश दिए।
साथ ही गढ़वाल डिवीजन का गुल्लक इवेंट, जनपद की हिलांस प्रोडक्ट वेबसाइट लॉन्च, सीएलएफ, स्वयं सहायता समूह, क्रेता-विक्रेता बैठक, लखपति दीदी, अमृत सरोवर जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम ए.के. सिंह, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम, कोषाधिकारी अरविंद चौहान, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, कंसल्टेंट रीप के.सी. भट्ट, एनआरएलएम से शीतल, सीएम उद्यमशाला योजना से अमिता घोष, सौरभ, तनुज, मो. इरफान, अंकुर रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
