सरहद का साक्षी,
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के रविवार को 136 नए केश सामने आये हैं। इस संक्रमण के चलते आज कुल 04 संक्रमितों के मरने की खबर है। जिससे मौत का आंकड़ा 7035 पहुंच गया है। आज विभिन्न अस्पतालों से 206 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब पूरे राज्य में 3136 लोग अपना इलाज करा रहे हैं। अब तक 322681 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 338644 हो गई है। प्रदेश में अभी भी सैंपल 7993 की जांच रिपोर्ट आनी अभी भी बाकी है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6.00 बजे के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा, बागेश्वर में पूर्ण राहत के साथ, चमोली में 01, चंपावत में 05, देहरादून में 53, हरिद्वार में 09, नैनीताल में 03, पौड़ी में 04, पिथौरागढ़ में 04, रुद्रप्रयाग में 10, टिहरी में 14, ऊधमसिंह नगर में 11 और उत्तरकाशी में 22 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी दर 95.29 प्रतिशत है।

