रिपोर्ट: डी.पी. उनियाल,
गजा, टिहरी गढ़वाल: तहसील गजा मे धूमधाम से राज्य स्थापना दिवश मनाया गया। इस अवसर पर राज्य आन्दोलनकारी श्री कुंवर सिंह चौहान का माल्यार्पण व शाल ओढाकर सम्मानित किया गया।

गजा में उत्तराखंड आन्दोलन मे मसूरी गोली कांड मे शहीद हुई स्व. बेलमति चौहान के स्मारक मे सफाई रंगाई कराकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। श्रद्धांजलि व पुष्प अर्पित करने वालों मे नायब तहसीलदार गजा श्री उपेन्दर राणा, आन्दोलनकारी श्री कुंवर सिंह चौहान, राजस्व उप निरीक्षक गजा श्री विनोद सिंह राणा, श्री मुकेश रावत, श्री दीपक विजल्वाण के अलावा तहसील के कर्मचारी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्मारक में पुष्पांजली अर्पित करने के बाद तहसील गजा परिसर में सम्मान समारोह व मिष्ठान वितरण जलपान कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील गजा के नायब तहसीलदार श्री उपेन्दर राणा ने कहा कि राज्य स्थापना की वर्षगांठ पर आन्दोलन कारियों को सम्मानित किया जायेगा।
श्री कुंवर सिंह चौहान राज्य आन्दोलनकारी को तहसील गजा के सभी कर्मचारियों, राजस्व उपनिरीक्षकों ने माल्यार्पण किया तथा शाल ओढाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुंवर सिंह चौहान ने अपने सम्बोधन मे कहा कि राज्य की छात्र शक्ति, मातृ शक्ति ने पृथक राज्य के लिए लम्बे समय तक संघर्ष किया है तथा बलिदान भी किया है। शहीदों का बलिदान ब्यर्थ नहीं जायेगा। इसी आन्दोलन में मसूरी गोली कांड मे शहीद दुवाकोटी खलुण गजा निवासी स्व. श्रीमती बेलमति चौहान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर अनेक जन प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
