सरहद का साक्षी: रिपोर्ट- विक्रम सिंह रावत,
थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल: तहसील चाकीसैण विकास खडं थलीसैंण अंतर्गत ग्राम चमकोट में एक बोलेरो यूके 12- 0945 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 5 व्यक्ति सवार थे। उनमें से एक व्यक्ति हरि सिंह पुत्र दयाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी किरसाल-चंगीन की मृत्यु हो गई।
घायलों में दिलबर सिंह पुत्र नारायण सिंह, हिमांशु पुत्र श्याम सिंह, अनिल पुत्र दरबान सिंह और राहुल पुत्र अमर सिंह को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी घायल किरसाल चंगीन गांव के हैं।


