सतपुली: साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विभाग की अपेक्षाके अनुसार जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा हिमालयन एयरो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से सतपुली के विलखेत क्षेत्र में आयोजित चार दिवसीय ‘‘नयार वैली एडवेंचर स्पोटर्स फेस्टिवल 2020’’ का रविवार को समापन हो गया। हिमाचल के चित्र सिंह ने जीती राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता समापन के अवसर पर चार दिवसीय नयार घाटी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में राष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता हिमाचल के चित्र सिंह ने जीती। हिमाचल के प्रतिभागियों ने पैराग्लाइडिंग में अपना दबदबा बनाते हुए दूसरे एवं तीसरे स्थान पर भी कब्जा जमाया। दूसरे और तीसरे स्थान पर भी हिमाचल प्रदेश के ही रंजीत सिंह और अमित ठाकुर रहे। पैराग्लाइडिंग में एकमात्र महिला प्रतिभागी अरूणाचल की अलीशा बेस्ट वुमन कैटेगरी का पुरस्कार दिया गया। पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को क्रमशः 50,30 और 20 हजार रूपए का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। जबकि अलीशा को प्रशस्ति पत्र एवं 21 हजार रूपए की धनराशि प्रदान की गई। वहीं नयार वैली एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल के तहत आयोजित प्रथम एग्लिंग प्रतियोगिता हिमाचल से आए प्रतियोगी सतपाल ने जीती। उन्होंने 13 पाउंड की महाशीर मछली पकड़ी। द्वितीय स्थान पर देहरादून के अहमद अली रहे, जिन्होंने 10 पाउंड की महाशीर पकड़ी। जबकि तृतीय स्थान पर पंजाब के तेगबीर सिंह मान रहे। वहीं सर्वाधिक मछली आखेट के विजेता मरचुला के संजीव परोदिया प्रथम, रामपुर के अहमद अली गाजी द्वितीयएवं मरचुला के श्याम गुरुंग तृतीय रहे। माउंटेन बाइकिंग में नेपाल का जलवा वहीं माउंटेन बाइकिंग में नेपाल ने अपना दबदबा बनाते हुए पुरूष व महिला दोनों कैटेगरी के सभी पांचों पुरस्कार अपनी झोली में डाले। पुरूष वर्ग में आशीष शेरपा पहले, रमेश भारती दूसरे और आकाश शेरपा तीसरे स्थान पर रहे। जबकि महिला वर्ग में पहला...