Celebrated 74th Independence Day with simplicity in Makhlogi, Dharkaria and Kandisau
नकोट/कण्डीसौड़, टिहरी गढ़वाल। मखलोगी धारअकिरया क्षेत्र के विद्यालयों एवं सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में 74वां स्वाधीनता दिवस सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। तहसील कण्डीसौड़ व विकास खण्ड कार्यालय कण्डीसौड़ में भी स्वाधीनता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। श्रीमहादेव ग्राम छाती में प्रवासी व स्थानीय युवकों द्वारा बन्द हो चुके राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण के उपरांत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में गांव के छोटे बच्चों द्वारा बढ़-चढ़कर शिरकत की गई। छाती गांव में आयोजित बच्चों के ध्वजारोहण सहित आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की लाईव वीडियो इस लिंक- https://sarhadkasakshi-com.stackstaging.com/vedio-gallary/ पर जाकर देखी जा सकती है।

कण्डीसौड़ तहसील में तहसीलदार उपेन्द्र बहुगुणा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान तहसील कर्मियों ने सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सलामी परेड आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए।

दिशा विकास मिशन समिति चंबा ने किया वृक्षारोपण
दूसरी ओर सामाजिक संस्था दिशा विकास मिशन समिति चंबा द्वारा पर्यटक स्थल धनोल्टी में स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष पर वृक्षारोपण किया गया, संस्था के अध्यक्ष विमल किशोर, जय प्रकाश, रमेश, कुलदीप, ज्ञानदेव, संजय, मंजीत, सरिता आदि ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया।
