बाल दिवस पर बच्चों को मिष्ठान वितरण, शैक्षणिक किट व पुरस्कार प्रदान | सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यालय परिसर में छाई खुशी
टिहरी/सिगटाली, 14 नवम्बर 2025
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगटाली में बाल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती कुसुम जोशी द्वारा विद्यार्थियों को मिष्ठान के रूप में पहाड़ी हलवा और समोसे का वितरण किया गया। स्वादिष्ट मिष्ठान पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। इसके साथ ही बच्चों को पेन, पेंसिल, रबर और शैक्षणिक किट पुरस्कारस्वरूप प्रदान की गई।
विद्यालय परिसर बाल दिवस के रंगों से सराबोर रहा और बच्चे उत्साह, उमंग और आनंद से भरे नजर आए।
🔶 कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर निम्न गणमान्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे—
- प्रधानाचार्य जी.पी. रतूड़ी
- उत्तम सिंह नेगी
- बरफ सिहरावत
- विशाल सिंह नेगी
- विनोद थपलियाल
- राकेश गोस्वामी
- मनोज कोठारी
- लाखीराम रतूड़ी
- कुसुम जोशी
- वसवानंद जोशी
- राम गोपाल नौटियाल
सभी उपस्थितों ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
