[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, मुनिकीरेती: [/su_highlight] वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती तृप्ति भट्ट के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने बडी कामयाबी हासिल की है, थाना मुनिकीरेती पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करनें वाले दो शातिर साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
मामला थाना मुनिकीरेती का है जहां दिनांकः 21.03.2021 को श्री प्रेमनारायण निवासी उत्तराखण्ड कॉलोनी, मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना मुनिकीरेती पर एक लिखित तहरीर दी गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुझे फोन कर बताया गया कि मैं बीमा कम्पनी से बोल रहा हूँ तथा आपकी पॉलिसी लेप्स चल रही है यदि आप कुछ पैसे एलआईसी में जमा करवाते हैं तो आपका पूरा पैसा रिटर्न हो जायेगा, जिस पर विश्वास कर मेरे द्वारा खाताधारक सुनील रावत पुत्र महेन्द्र रावत निवासी F-371 रोहणी, सेक्टर-9 नार्थ-वेस्ट, नई दिल्ली के खाते में अलग-अलग समय पर ₹623000/- रुपये जमा किये गये हैं, जिस पर थाना मुनिकीरेती पर मु0अ0सं0 18/2021 धारा 420 भादवि व 66 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया।
उक्त् अभियोग को गम्भीरता से लेते हुये श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा गहन सुरागरसी-पतारसी करते हुये साईबर शाखा व एसओजी, टिहरी गढ़वाल के सहयोग से दिनांक 08.10.2021 को उक्त अभियोग में संलिप्त दो शातिर साईबर अपराधियों को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों अभियुक्तों के पास से 06 मोबाईल फोन, 05 एटीएम कार्ड, चैक बुक, पेन ड्राईव, ₹50,000/-की नगदी सहित एक कार संख्या UP-16BQ-5518 (पोलो फोक्सवेगन) बरामद की गयी।
गौरतलब है कि उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली चम्पावत, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून, कोतवाली उत्तरकाशी तथा थाना काली पोंग, पश्चिम बंगाल में भी साईबर ठगी के सम्बन्ध में अपराध पंजीकृत हैं।
नाम पता अभियुक्त:
1- विनय प्रताप सिंह पुत्र प्रेमवीर सिंह निवासी 168A गली नं0 02, हरित विहार, बुराड़ी, नई दिल्ली ।
2- मो0 आजाद अंसारी पुत्र मो0 अशफाक अंसारी निवासी फ्लैट नं0-1409, फ्लोर टावर आईडीएलएफ, मोती महल, नई दिल्ली ।
पुलिस टीम:
1. श्री कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
2. उ0नि0 आशीष कुमार, थानाध्यक्ष झील, जनपद टिहरी गढ़वाल।
3. उ0नि0 लखपत बुटोला, प्रभारी एसओजी, जनपद टिहरी गढ़वाल।
4. आरक्षी शशांक तिवारी, थाना मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
5. आरक्षी अजयवीर, साईबर शाखा, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
6. आरक्षी विकाश सैनी, एसओजी शाखा, जनपद टिहरी गढ़वाल ।
