स्टाम्प, नोटरी, रेवेन्यू स्टाम्प एवं बहुमूल्य वस्तुओं का किया सत्यापन
टिहरी, 30 सितम्बर 2025।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को मुख्य कोषागार, नई टिहरी पहुंचकर अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने डबल लॉक में सुरक्षित रखे ई-स्टाम्प, सामान्य स्टाम्प, नोटरी स्टाम्प, कोर्ट शुल्क, राजस्व स्टाम्प एवं अधिवक्ता कल्याण स्टाम्प का सत्यापन किया। जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी से बहुमूल्य वस्तुओं एवं निर्वाचन से संबंधित सामग्री की जानकारी प्राप्त की और रजिस्टर मिलान के बाद हस्ताक्षर किए।
मुख्य कोषाधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में निर्वाचन सामग्री से जुड़े 100 बक्से डबल लॉक में सुरक्षित रखे गए हैं।
इस अवसर पर कोषाधिकारी अंजली भारती, डीडीओ मो. असलम, सहायक कोषाधिकारी प्रशांत शर्मा और अकाउंटेंट मनोज उपस्थित रहे।
