जिला व राज्य स्तरीय ट्रायल्स के बाद होगी उत्तराखण्ड टीम की घोषणा
टिहरी, 30 सितम्बर 2025।
ऑल इंडिया सर्विसेज टीम प्रतियोगिता के लिए उत्तराखण्ड की टीमों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जिला क्रीड़ाधिकारी टिहरी गढ़वाल दीपक रावत ने बताया कि चयन से पूर्व जनपद एवं राज्य स्तरीय ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे।
📍 जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स
- तिथि: 8 व 9 अक्टूबर 2025
- स्थान: श्री पूर्णानंद स्टेडियम मुनिकीरेती, जिला खेल कार्यालय नरेन्द्रनगर एवं बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी
- खेल: एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कैरम, शतरंज, हॉकी, कबड्डी, लॉन टेनिस, वेटलिफ्टिंग, वेस्टफिजिक्स, तैराकी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती, खो-खो, योग (पुरुष/महिला वर्ग), क्रिकेट व फुटबॉल (पुरुष वर्ग)
📍 राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स
- तिथि: 13 व 14 अक्टूबर 2025
- समय: प्रातः 8 बजे से
- स्थान: निर्धारित स्थल (जिला खेल कार्यालय द्वारा घोषित)
📌 प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए अनिवार्य दस्तावेज:
- कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष द्वारा जारी अनुमति/अनापत्ति प्रमाण-पत्र
- विभागीय आईडी
- मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी
अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल से या मोबाइल नंबर 9548246139, 6396309834 पर संपर्क किया जा सकता है।
