घर नल की सुनिश्चितता हेतु तैयार किये जा रहे आगणनों को धीमी प्रगत्ति पर डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी
DM expresses strong displeasure over slow progress of arrangements being made to ensure house tap
सरहद का साक्षी,
नई टिहरी: जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जल निगम द्वारा हर घर नल की सुनिश्चितता हेतु तैयार किये जा रहे आगणनों को धीमी प्रगत्ति पर कड़ी नाराजगी प्रकट की।
06 नवम्बर की बैठक में अवशेष आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को आगामी माह 06 नवम्बर की बैठक में 50 लाख रुपए तक के सभी अवशेष आगणन तैयार करते हुए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। बैठक में कुल 506 आगणन प्रस्तुत किये गए जिसमे 300 जल निगम व 206 जल संस्थान शामिल है। बैठक में प्रस्तुत सभी 506 आगणनों को टेक्निकल ऑडिट कमेटी द्वारा स्वीकृत किया गया।
संकटग्रस्त गांवों को प्राथमिकता से आच्छादित किये जाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं पानी की किल्लत से जूझ रहे गांवों को प्राथमिकता से आच्छादित किये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन के तहत होने वाले निर्माण कार्य में मानकों, गुणवत्ता व समयसीमा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता भी सुनिश्चित हो: विधायक
इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों (स्थानीय विधायक) डॉ. धन सिंह नेगी ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भ किये जाने की आवश्यकता है। वहीं कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता भी सुनिश्चित हो।
बैठक में सीडीओ अभिषेक रुहेला, डीडीओ आनंद भाकुनी, अधीक्षण अभियंता अधीक्षण अभियंता जल निगम इमरान अहमद, ई.ई. टिहरी अनुपम रतन, ई.ई. चम्बा आलोक कुमार, मुनिकीरेती एस.एन. सिंह, ई.ई. जल संस्थान टिहरी सतीश नौटियाल, घनसाली अभिषेक कुमार वर्मा, देवप्रयाग राजीव सैनी के अलावा अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि नरेन्द्र नगर, प्रतापनगर भी वीसी से बैठक में उपस्थित थे।
