Provide information in respect of retired and transferred personnel within one week. Officer: DM
Eva Ashish Srivastava took charge as Tehri district as 54th District Magistrate
सरहद का साक्षी
नई टिहरी: जनपद टिहरी गढ़वाल के 54 वें जिलाधिकारी के रूप में आईएएस इवा आशीष श्रीवास्तव ने गुरुवार अपराह्न को कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व श्रीमती इवा ने जनपद अल्मोड़ा में भी बतौर जिलाधिकारी रही है।

आईएएस इवा अभी तक सामान्य प्रशासन, मुख्यमंत्री, पेयजल अपर सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही थी। इसके साथ ही उनके पास गढ़वाल मंडल विकास निगम और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी था। हिमाचल कैडर की 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।

इवा आशीष श्रीवास्तव ने प्रारंभिक नौकरी हिमाचल से ही शुरू की थी। 2013 में उत्तराखंड आने के बाद 2015 तक वह ऊधमसिंहनगर में SDM और बाद में CDO के पद पर तैनात रही, साल 2015 में पंतनगर यूनिवर्सिटी में निदेशक प्रशासन तैनात रही, 2017 में अल्मोड़ा की डीएम बनी उसके बाद 2019 में उन्हें गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) में MD एवं अपर सचिव की जिम्मेदारी मिली।
