सरहद का साक्षी,
जाखणीधार (टिहरी): कांग्रेस प्रदेश पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और उनकी टीम ने आज खासपट्टी के विभिन्न गावों में मेडिकल किट्स वितरित की। उन्होंने ग्राम रतौली, उठड , पिपोला, भटकण्डा, कोट धालडा, नवाकोट, पेटब, चौण्ड, जसपुर, मोली, घोघस, अंजनीसैण आदि गावों में जरूरतमंद परिवारों तक मेडिकल किट पहुंचाई।
इस दौरान ग्राम रतौली के ग्रामवासियों ने श्री उपाध्याय को यह सुझाव दिया कि ग्रामीण दुकानदारों की टेस्टिंग होनी चाहिए। जिस पर श्री उपाध्याय ने तत्काल जिलाधिकारी को दूरभाष से अवगत करवाया।
पिपोला के ग्रामीणों ने गांव तक आ रही सड़क के सुदृढ़ीकरण के संदर्भ में आग्रह किया, जिस पर श्री किशोर उपाध्याय ने मौके से अधिकारियों को फोन से वार्ता कर EE PWD को यथाशीघ्र “सावित्री सैण पिपोला मोटर मार्ग” को दुरुस्त करने हेतु कहा तथा पेयजल के संदर्भ में भी संबंधित अधिकारी को कहा, ताकि ग्रामीणों को पेयजल समस्या से निजात मिल सके। सम्बंधित अधिकारियों ने श्री उपाध्याय को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द उक्त समस्याओं का निराकरण कर लिया जायेगा।
इस मौके पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री शान्ति प्रसाद भट्ट, मुसर्रफ अलि, दीपक चमोली, मुकेश लखेड़ा सहित गावों के वर्तमान एवं पूर्व प्रधानगण भी उपस्थित थे।


