चम्बा में पालिका द्वारा सैनिटाइजेशन कार्य जोरों पर
सरहद का साक्षी,
नई टिहरी: कोरोना महामारी के इस दौर में जहां घर से बाहर जाने में हिचकिचाहट होती है वहीं पालिका कर्मियों द्वारा शहरों को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई जा रही है। नगर पालिका चम्बा की ये तस्वीरें कुछ बयां करती है।
कर्फ्यू के उल्लंघन पर 7 दुकानों का हुआ चालान
तहसील टिहरी के अंतर्गत curfew enforcement किया गया तथा कोविड 19 के दिशा निर्देशो के उल्लंघन पर 7 दुकानों पर चालानी कार्यवाही की गई।
ग्राम कुट्टा में सैनिटाइजेशन का कार्य
कोविड-19 के दृष्तिगत कंडीसौड़ बाजार में सैंपलिंग का कार्य करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम
तहसीलदार देवप्रयाग द्वारा ग्राम पलेठी डोबलियालो की कनटेनमेनट ज़ोन घोषित होने पर आज दिनांक 25/5/2021 को निरीक्षण किया गया व ग्राम के आम रास्ते को सील किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को कोविड-19 के संबंध में जानकारी दी गई व दवा की किट का वितरण किया गया।
तहसील धनोल्टी के अंतर्गत कॉन्टिनमेन्ट जोन ग्राम बनाली में पेयजल आपूर्ति कराई गई।
कोरोंना संक्रमण की रोकथाम हेतु आज दिनाँक.25/05/2021 को जिला पंचायत टिहरी द्वारा विभिन्न विकास खण्डों के ग्रामीण बाजारों दुआधार , कुजापुरी, थौलधार , रजाखेत, चाका, तपोवन, लक्ष्मण झूला, kempty एव अन्य क्षेत्रों में सोडियम hypo क्लोराइड का छिड़काव कराया गया।
तहसील धनोल्टी के अंतर्गत ग्राम निगरानी समितियों को कोविड सुरक्षा किट वितरण करते हुए राजस्व कार्मिक-
उपजिलाधिकारी धनोल्टी
तहसील कीर्तिनगर के अंतर्गत ग्राम निगरानी समितियों की बैठकों का दौर जारी। विलेज कोरेन्टीन केंद्रों की देखरेख, सैनिटाइजेशन, ग्रामवासियों के स्वास्थ्य पर समितियां रखेगी पैनी नजर गोरतीकण्डा, सजवाण कांडा, कोलियाधार, चिलेड़ी, धौडंगी, सैन्द्री आदि ग्राम सभाओं में ग्राम निगरानी समितियों की बैठक सम्पन्न













