बीआईएस की प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, निर्णायक मंडल में शिक्षकों और विशेषज्ञों ने किया मूल्यांकन
नकोट (टिहरी): स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भगवान सिंह मखलोगा राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज, Nakot में Bureau of Indian Standards (BIS) द्वारा Standard Writing प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्राएं कु. कशिश और कु. अंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के अन्य विजेताओं में कक्षा 10 की कु. अंकुश और कक्षा 12 की कु. मानसी को द्वितीय स्थान, जबकि कक्षा 10 की कृ. सृष्टि और कक्षा 12 के अनित नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 10 की कु. दिया नेगी और मानसी खाती को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल में श्री संदीप भट्ट, श्री सुशील चौहान, श्रीमती चिति बहुगुणा, श्रीमती आर्या, श्री अनिल कुमार राठी और BIS मेंटर विरल प्रताप चौहान शामिल रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री आशय कुमार कोठियाल, BIS (RP) प्रतिनिधि श्रीमती स्मिता भट्ट और श्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संचालन की जिम्मेदारी श्री प्रमोद प्रसाद डोभाल ने निभाई। आयोजन में ताजबीर नेगी, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
प्रतियोगिता के शुभारम्भ पर बीआईएस (आरपी) प्रतिनिधि श्रीमती स्मिता भट्ट, श्री प्रमोद प्रसाद डोभाल, श्री विरल प्रताप एवं प्रभारी प्रधानाचार्य श्री आशय कोठियाल ने प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को बीआईएस के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
