[su_highlight background=”#880930″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, कीर्तिनगर:[/su_highlight] जनपद टिहरी गढ़वाल में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध टिहरी पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही के क्रम में थाना कीर्तिनगर पुलिस द्वारा दिनांक 05.10.2021 को स्थान मलेथा तिराहा से एक व्यक्ति को वाहन संख्या UK-07TB-1262 (बुलैरो) से 02 पेटी (24 बोतल)अवैध अंग्रेजी शराब ( मैकडॉवेल सुपीरियर विस्की) परिवहन करते गिरफ्तार किया है।
नाम पता अभियुक्त: हरेन्द्र सिंह नेगी पुत्र पान सिंह नेगी निवासी ग्राम-नारायणबगड़, थाना-थराली, जनपद-चमोली।
