[su_button background=”#881c0a” color=”#fffffe” size=”2″ radius=”5″ text_shadow=”0px 0px 0px #000000″]सरहद का साक्षी, देहरादून[/su_button] राज्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं तथा कोरोना की संभावित तीसरी लहर के रोकथाम संबंधी जानकारी साझा करने के उद्देश्य से प्रदेश के जन प्रतिनिधियों के लिए आगामी 07 सितम्बर को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी जायेगी। साथ ही कोविड की संभावित तीसरी लहर के रोकथाम एवं राज्य में दिसम्बर माह तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करने के लिए सुझाव मांगे जायेंगे। कार्यशाला में सूबे के मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि तथा अध्यक्ष विधानसभा एवं नेता प्रतिपक्ष बतौर अति विशिष्ठ अतिथि प्रतिभाग करेंगे।
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए संकल्पबद्ध है। इसी क्रम में आगामी 07 सितम्बर को देहरादून में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल तथा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बतौर अति विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में प्रदेश के सांसद, विधायक, जिला पंचायतों के अध्यक्ष तथा नगर निगमों के मेयर प्रतिभाग करेंगे। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जन उपयोगी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, साथ ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा सुझाव दिये जायेंगे।
इसके अलावा राज्य में दिसम्बर 2021 तक शत-प्रतिशत कोविड वेक्सीनेशन लक्ष्य को हासिल करने के लिए जन प्रतिनिधियों के लिए सुझाव भी मांगे जायेंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को कार्यशाला आयोजन की तैयारी हेतु निर्देश जारी कर दिये गये हैं साथ ही राज्य के 08 सांसदों, 69 विधायकों, 12 जिला पंचायत अध्यक्षों तथा 08 मेयर को आमंत्रण पत्र भेज दिये गये हैं।
