जन आंदोलन अभियान के तहत नगर पंचायत गजा के कर्मियों ने शपथ ली
Nagar Panchayat workers take oath as part of mass movement campaign
सरहद का साक्षी
गजा, टिहरी गढ़वाल: वैश्विक महामारी कोविड-19 के बचाव हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहे जन आंदोलन अभियान के तहत आज नगर पंचायत गजा के कार्यालय में समस्त अधिकारी व कर्मचारीगणों द्वारा शपथ ली गई।
इस कार्यक्रम में शपथ अधिशासी अधिकारी श्रीमती मंजू चौहान द्वारा दिलाई गई, जिनके साथ-साथ सभी कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई है, जिनमें लेखा लिपिक कृष्ण प्रसाद सेमवाल, अजय खाती, दिनेश चौहान, महेश, लखन पाल, गजेंद्र, रवि वाल्मीकि, सतीश बाल्मीकि सहित सभी कर्मचारी सम्मिलित हुए
जन आन्दोलन अभियान प्रमाण पात्र प्राप्त करने हेतु इस लिंक https://pledge.mygov.in/janandolan-covid/?cbps=1 पर फार्म भरें
