A unit of National Service Scheme program in Pokhari College approved by Sridev Suman University
A unit of National Service Scheme program in Pokhari College approved by Sridev Suman University
रिपोर्ट: नरेन्द्र बिजल्वाण,
सरहद का साक्षी,
पोखरी (क्वीली): शहीद बेलमती राजकीय महाविद्यालय पोखरी (क्वीली) टिहरी गढ़वाल में सत्र 2020-21 से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को रचनात्मक व सामाजिक सरोकारों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की एक यूनिट श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकृत की गयी है।

कार्यक्रम को संचालित करने हेतु डॉ० राम भरोसे, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी को महाविद्यालय द्वारा कार्यक्रम अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इकाई स्वीकृत होने पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० सुमित श्रीवास्तव, पूर्व जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो० अरुण कुमार सिंह, अभिभावक संघ अध्यक्ष श्री बीर सिंह रावत, पूर्ब अभिभावक संघ अध्यक्ष श्री ईश्वरी प्रसाद बिजल्वाण (पूर्ब जेष्ट प्रमुख विकास खण्ड नरेन्द्रनगर) एवं महाविद्यालय परिवार के डॉ0 विबेकानन्द भट्ट, डॉ0 मुकेश सेमवाल, डॉ0 वन्दना सेमवाल, श्रीमती रचना राणा, श्रीमती रेखा नेगी, श्रीमती सुनिता असवाल, अंकित,नरेश,राजेन्द्र, मुर्ति लाल व समस्त सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

