सरहद का साक्षी,
नई टिहरी: आज स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन उन्हें याद किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढवाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा बच्चों के प्यारे चाचा पंडित जवाहर लाल नेहरू देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पथप्रदर्शक रहे हैं। उन्होंने विशाल भारत, समृद्ध भारत, प्रगतिशील भारत, सक्षम भारत की नींव रखी,जो 21वीं सदी में विश्व स्तर पर दिखाई दे रहा है।
पं.नेहरू ने अपना राजनीतिक जीवन एक स्वाधीनता सेनानी के रूप में शुरू किया था, वह अपनी किशोरावस्था में ही महात्मा गांधी के आंदोलन से जुड़े रहे। कई बार जेल गए और अनेकों बार स्वाधीनता सेनानियों के कोर्ट में वकालत भी की थी ।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल और चंबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल ने कहा 15 अगस्त 1947 को भारत के आजाद होने और भारत-पाकिस्तान त्रासदीपूर्ण बंटवारे के समय उन्होंने देश की बागडोर संभाली। देश को विकास की राह पर ले जाने का कार्य किया। उन्होंने आजादी के बाद देश के विकास के लिए कई पंचवर्षीय योजनाएं आरंभ की और देश को गुलामी के अंधकार से निकालकर विकास के मार्ग की राह दिखाई। उन्होंने विश्व को पंचशील का सिद्धांत दिया।
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह पवार nsui के पूर्व जिलाध्यक्ष लखबीर सिंह चौहान, दीपक चमोली, संतोष आर्य, अटल सिंह जरदारी, वीरेंद्र सिंह पवार, सतीश चमोली आदि लोग उपस्थित थे

