नेहरु युवा केन्द्र एवं नमामि गंगे टिहरी गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय ग्राम स्तरीय गंगा दूत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन रजाखेत भटवाड़ा ग्राम में किया जा रहा है। प्रशिक्षण में विभिन्न गंगा से जुड़े ग्रामों के 50 युवा युवतियों ने प्रतिभाग किया।
जिला परियोजना अधिकारी अरुण उनियाल के द्वारा प्रशिक्षार्थियो को गंगा नदी के महत्व एवं नमामि गंगे परियोजना के उद्देश्यो एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिये निरन्तर किये जा रहे कार्यक्रमो एवं कार्यशालाओं के बारे अवगत कराया गया एवं सभी युवाओं से अपील भी की गयी क़ि वे गंगा नदी को स्वच्छ बनाये रखने मे अपना योगदान देंगे एवं नदी में किसी भी प्रकार का कचरा नही डालेंगे।
जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुये सभी से गंगा शपथ दिलवाई गई। साथ ही सभी युवाओं ने मिलकर गाँव के जल स्रोत की सफाई की एवं जल के निकासी के लिये नाली का निर्माण किया और गांव के लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरुक किया।
