ग्राम कोठी तल्ली में दुर्गापूजन कार्यक्रम के समापन पर भक्तों की उमड़ी भीड़ | विधायक किशोर उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता | प्रसाद व भण्डारे से वातावरण रहा भक्तिमय
नकोट, टिहरी। नवरात्रि के महापर्व श्रीदुर्गा महाष्टमी के अवसर पर ग्राम कोठी तल्ली (मखलोगी प्रखण्ड) में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रसाद वितरण एवं भण्डारे के आयोजन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने भी शिरकत कर माता दुर्गा के चरणों में आशीर्वाद प्राप्त किया।
बता दें कि ग्राम कोठी तल्ली निवासी विक्रम सिंह धनोला द्वारा अपने आवास पर नवरात्रि महापर्व पर विशेष दुर्गापूजन का आयोजन किया गया था। जिसका समापन दुर्गाष्टमी के दिन प्रसाद वितरण और भण्डारे के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों, ग्रामीणों और भारी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने माता के जयकारों के बीच उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
विधायक किशोर उपाध्याय ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक पर्व समाज में आस्था, एकता और सामूहिकता की भावना को सशक्त करते हैं।
स्थानीय नवनिर्वाचित एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने माता के दरबार में मत्था टेका और सामूहिक प्रसाद का आनंद लिया।
