पब्लिक परेशान, 11 बजे तक भी नहीं खुला उप डाकघर
Public upset, sub-post office not open till 11 am
सरहद का साक्षी,
रानीचौरी, टिहरी गढ़वाल। ग्रामीण कस्बा रानीचौरी स्थित उप डाकघर के समय पर खुलने से लोगों को आज परेशानियों से जूझना पड़ा, जिस कारण स्थानीय जनता व जन प्रतिनिधियों में रोष व्याप्त है।
उप डाकघर रानीचौरी आज समय पर न खुलने के कारण दूर-दराज से आये लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
रानीचौरी का पोस्ट ऑफिस अकसर 10 बजे बाद ही खुलता है ओर आज तो हद हो गयी, जब यह 11.30 तक भी नही खुला |अकसर रानीचौरी के पोस्टऑफिस मे कर्मचारियों की लेट लतीफ की शिकायतें आए दिन आती रहती हैं. दरअसल, नियमानुसार सुबह साढ़े 9 बजे डाकघर के खुलने का समय है. लेकिन यह डाकघर अमूमन 11:30 के बाद ही खुलता है. यहां काम करने वाले अन्य अधीनस्थ कर्मचारी भी सुबह 10 बजे से आना शुरू होते हैं
स्थानीय निवासी चमन कोठारी व विनोद कोठारी ने जानकारी दी की जबसे यहां पर कार्य करने वाले स्थानीय निवासी जीतराम सेवा निर्वित हुये तब से यह पोस्ट पिछले दो माह से कर्मचारियों की सुविधा के अनुसार खुलता है |
सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा ने कहा की रानीचौरी क्षेत्र मे पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों की लापरवाही निंदनीय है इस संबंध मे जिलाधिकारी टिहरी व अधीक्षक टिहरी को जानकारी दे दी गयी है उन्होने आवश्यक कार्यवाही की बात कही है |
देखें वीडियों में क्या कह रही हैं बंगोली से आयी वृद्ध महिला…………..।
