नकोट में बरसी आफत, फोटो: अनुराग चौहान
[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नकोट:[/su_highlight] गत दिवस से जारी भारी बरसात के चलते ग्रामीण कस्बा नकोट में आवासीय भवनों के पुस्ते क्षतिग्रस्त होकर भवनों को खतरा पैदा हो गया है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड में बरपी आसमानी आफत, जनधन के साथ भारी नुकसान
ग्रामीण कस्बा नकोट में एक आवासीय भवन के आंगन का भारी भरकम पुस्ता ढह जाने से आवास में निवासित लोगों को खतरा पैदा होने के साथ-साथ उसके पास अवस्थित भवन के शौचालय भी क्षतिग्रस्त होने की कगार पर हैं।

इस बरसात के कारण नकोट निवासी सोबत सिंह खाती के आवासीय भवन के चैक का पुस्ता पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गया है, साथ ही उनके बगल में अवस्थित परमानन्द बिजल्वाण के आवासीय भवन का शौचालय भी खतरे की जद में है।
[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]रिपोर्ट: अनुराग चौहान[/su_highlight]
भवन स्वामी सोबत सिंह खाती का कहना है कि उन्होंने अपनी जीवन भर की कड़ी मेहनत की कमाई से उक्त भवन का निर्माण किया था, जो आज धराशायी होने की कगार पर आन खड़ा है।
इसी प्रकार प्रखण्ड में कई स्थानों पर पुस्ते आदि क्षतिग्रस्त हो गए हैं। छानीटोलका नामे तोक में नरेन्द्र सिंह धनोला के बागीचे में अवस्थित छानी का भवन भी दरारें आने के कारण खतरे की जद मंे बताया गया है।
