सुमन जी के शहादत दिवस पर चम्बा में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ रैलियां आयोजित
Tehri/Chamba News: चम्बा नगर में पालिका परिषद समेत स्थानीय नगरवासियों द्वारा अमर शहीद श्रीदेव सुमन के शहादत दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। नगर पालिका परिषद् चम्बा द्वारा अमर शहीद श्रीदेव समुन जी की 79वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया।
इस अवसर पर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में सूक्ष्म जनरैली का भी आयोजन किया गया जिसमें नगर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा भी रैली में प्रतिभाग किया गया।
नगर पालिका परिषद् चम्बा द्वारा अमर शहीद श्रीदेव समुन जी की 79वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में सूक्ष्म जनरैली का भी आयोजन किया गया जिसमें नगर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा भी रैली में प्रतिभाग किया गया।
रैली पालिका कार्यालय से प्रारम्भ कर श्रीदेव सुमन पार्क ऋषिकेश रोड चम्बा तक पहुँची। जहाँ अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण एवं पुष्पांजली कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
उपरोक्त के अतिरिक्त पालिका द्वारा हरेला पर्व को दृष्टिगत रखते हुए श्रीदेव सुमन जी की स्मृति में पार्क में पौधशेषण एवं नगर क्षेत्रार्न्तगत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भो आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पालिका की अध्यक्षा सुमना रमोला, सभाषद विजयलक्ष्मी चौहान, गौरव नेगी, विक्रम सिंह चौहान, सुनैना शाह, शक्ति प्रसाद जोशी, नमित सभासद अंकित सज्वाण, पूर्व अध्यक्ष सुरज राणा, पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख साब सिंह सजवान, पूर्व प्रधानाचार्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री सोम्बारी लाल सकलानी, पर्यावरणविद् विजय सिह जडधारी राजस्त विभाग गुरू प्रसाद बहुगुणा तथा उमर सेनानी श्रीदेव सुमन जी के परिवार से श्री जगरनयन बडोनी जी व उनको धर्मपत्नि, आदि वरिष्ठ नागरिक तथा पालिका के सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह पंवार, वरिष्ठ सहायक कृष्ण प्रसाद सेमवाल, सहायक लेखाकार जगदीश प्रसाद सकलानी, समस्त कर्मचारीगण तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों आदि उपस्थित रहे।
पालिका द्वारा इस अवसर पर अमर शहरों श्रीदेव सुमन जी को याद कर उनके परिवार के श्रीमती एवं श्री जगर नयन बडोनी जी का शॉल भेंट कर स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
