Recruitment of women in Indian Army
भारतीय सेना ने महिलाओं को सैन्य पुलिस में शामिल करने के लिए महिला, गर्ल्स आर्मी भर्ती 2020 आरम्भ कर दी है। इंडियन आर्मी में महिला अभ्यर्थियों के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2020 है।
शैक्षिक अर्हता: मैट्रिक/10वीं/एसएसएलसी या कुल विषय में 45% अंकों के साथ या प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक हो।
आयु सीमा: न्यूनतम 17 ½ तथा अधिकतम 21 वर्ष की महिला आवेदन कर सकती हैं, जिनका जन्म : 01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो।
भारतीय सेना महिला सैन्य पुलिस चयन प्रक्रिया: चयन शारीरिक दक्षता, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा पर आधारित होगा।
शारीरिक मापदंड: अभ्यर्थी की ऊंचाई कम से कम 152 से.मी. और अनुपातिक वजन होना चाहिए।
स्वास्थ्य परीक्षण: दौड़ : 7 मिन 30 सेकेंड में 1.6 किलोमीटर तक, लंबी कूद (लॉन्ग जम्प): 10 फिट, ऊँची कूद (हाई जम्प): 3 फिट।
ऐसे करें आवेदन: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार joinindianarmy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन अथवा निम्न महत्वपूर्ण लिंक्स पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विस्तृत विज्ञापन लिंक- https://joinindianarmy.nic.in/WOMEN_MP_2020-2021.pdf
ऑनलाइन आवेदन करें- http://joinindianarmy.nic.in/BRAVOApplicantEligibility.htm
आधिकारिक वेबसाइट: http://joinindianarmy.nic.in
आवेदन शुल्क : ऑनलाइन आवेदन के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2020 है।
