Report of 70 people found corona positive in Chamoli district, maximum number of cases from Madhav Ashram of Joshimath
चमोली जिले की डीएम व सूचना विभाग को बेहतर रीलीज बनाने के लिए बधाई
सरहद का साक्षी,
चमोली। सोमवार को जिले में 70 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। सबसे ज्यादा केस जोशीमठ के माधव आश्रम से सामने आए। यहाॅ पर 35 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली। इसके अलावा दशोली से 9, गोपेश्वर नगर क्षेत्र से 7, कर्णप्रयाग तथा नारायणबगड से 5-5, घाट व एचसीसी पीपलकोटी से 3-3, पोखरी से 2 तथा थराली से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस से जिले में अब तक 1549 लोग संक्रमित हुए है। हालांकि इसमें से 1247 लोग स्वस्थ भी हो चुके हंै और 302 एक्टिव केस है। कोरोना संक्रमण से जिले में अभी तक कोई भी मृत्यु नही हुई है।
कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। कोविड की जांच के लिए जिला प्रशासन ने गौचर एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन लगा दी है। जबकि कर्णप्रयाग व जिला अस्पताल में पहले से ही जांच के लिए यह सुविधा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल जांच का दायरा भी बढा दिया है ताकि अधिक से अधिक लोगों की जांच हो सके। सोमवार को 427 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 34249 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 30476 सैंपल नेगेटिव तथा 1549 सैंपल पाॅजिटिव मिले। जबकि 625 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत बाहरी प्रदेशों से आए 48 प्रवासी अभी फेसलिटी क्वारटीन में ठहराए गए लोगों की रेग्यूलर जाॅच कर रही है। इसके अलावा 192 प्रवासियों को होम क्वारंटीन किया गया है। होम क्वारंटीन लोगों के मेडिकल जांच के लिए गठित 23 मोबाइल चिकित्सा टीमें गांवों में घर-घर जाकर जांच कर रही है। इसके अलावा आशा के माध्यम से भी होम क्वारंटीन लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी प्रवासियों को क्वारंटीन नियमों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। शासकीय कार्मिकों के माध्यम से क्वारंटीन लोगों पर निरतंर निगरानी रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है।
जिले में कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर डीएम एक्ट के तहत 43 एफआईआर, सोशियल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर 1892 तथा मास्क न पहनने पर 5242 लोगों को दंड स्वरूप जुर्माना लगाया गया। महामारी अधिनियम के तहत क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर 01 तथा पुलिस एक्ट के तहत 2476 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। पुलिस प्रशासन के माध्यम से अब तक 5520 मास्क भी वितरित किए गए है।
जिले में आवश्यक सेवाओं के तहत खाद्यान की आपूर्ति सुचारू बनी हुई है। स्टाॅक में गेहूं 3813.20 कुन्तल, चावल 1927.32 मसूर दाल 1.53 कुन्तल, चना दाल 9.55 कुन्तल, अरहर दाल 605.34, उडद दाल 603.69, चीनी 63.19 कुन्तल, पीएम गरीब कल्याण चावल 347.65, कुन्तल पीएम गरीब कल्याण गेहूं 5494.26 कुन्तल व दाल 706.70 कुन्तल त घेरलू गैस के 2861 गैस सिलेण्टर अवशेष है।
