Seven corona positive today in Tehri, recuperated till date 2782
सरहद का साक्षी,
नई टिहरीः टिहरी जनपद में आज कुल सात लोग कोरोना पाॅजिटिव पाये गए हैं। जबकि अब तक 2782 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक जिले में केवल 03 लोगों की मौत हुई है। जनपद में कुल 125 एक्टिव केश हैं।
कोविड कन्ट्रोल रूम से प्राप्त हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में वर्तमान तक कुल 2910 पाॅजिटिव केश हैं। जबकि आज नेगेटिव पाये गए लोगों की संख्या 183 है। आज 125 लोगों को आइशोलेशन में रखा गया है। सुखद खबर यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों, पंचायत घर व आंगनबाड़ी केन्द्रों में क्वारंटीन पर रखे गए लोगों की संख्या शून्य है। जबकि होम क्वारंटीन रखे गये लोगों में 71 व्यक्ति शामिल हैं।
आज पाये गए पाॅजिटिवों में भिलंगना ब्लाॅक से 01, चम्बा से 01, जाखणीधार से 01, कीर्तिनगर से 01, फकोट से 02 और प्रतापनगर से 01 शामिल हैं।

कोरोना के तहत जनपद के हिण्डोलाखाल, चम्बा, नरेन्द्रनगर, जाखणीधार, भिलंगना में 01 तथा कीर्तिनगर में 03 कन्टेनमेंट जोन को मिलाकर जनपद में कुल 08 कन्टेनमेंट जोन बनाये गए हैं।
