नरेन्द्रनगर विधानसभा में विकासखंड फकोट के ओडाडा में सेवा टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड भागीरथीपुरम के सौजन्य से 6 माह का सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया है। सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ ग्राम पंचायत ओडाडा की प्रधान श्रीमती बबली रावत व ग्रामीण जन विकास समिति ढुगमंदार के प्रबीन पंवार द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।
[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, @डी0पी0 उनियाल, गजा[/su_highlight]
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती बबली रावत ने कहा कि इस सिलाई प्रशिक्षण के बाद हमें स्व रोजगार करने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रधान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा टी एच डी सी इंडिया लिमिटेड भागीरथीपुरम का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हैं जिनके माध्यम से यहां पर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
[irp]ग्रामीण जन विकास समिति ढुगमंदार के संयोजक प्रवीन पंवार ने कहा कि सभी महिलाओं को 6 माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इससे आप सभी लाभान्वित होंगे। सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी गीता रावत ने महिलाओं को प्रशिक्षण का उपयोग बताया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, उत्तम सिंह, हेमा देवी, मनीषा, प्रीति, हेमा देवी, रवीना आरती, रेशमा सहित 30 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

