नकोट, टिहरी गढ़वाल। श्री महादेव ग्राम छाती में आगामी 02 मार्च से भक्ति, ज्ञान, वैराग्य एवं मोक्ष प्रदायक श्री शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसका समापन 12 मार्च को विशाल भण्डारा एवं प्रसाद वितरण के साथ होगा।
महादेव मन्दिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस महा ज्ञान यक्ष में अनन्त विभूषित पूज्यपाद स्वामी श्री बद्रीश महाराज जी श्री शिवमहापुराण प्रबचन करेंगे। कार्यक्रम के तहत 02 मार्च को प्रातः 09 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 08 बजे से 12 बजे तक मण्डप पूजन एवं मूल पाठ सम्पन्न होगा। तदोपरान्त 01 बजे से 05 बजे तक कथा प्रबचन किया जाएगा। 12 मार्च 2021 को यज्ञ पूर्णाहुति के बाद यज्ञ प्रसाद वितरण एवं भण्डारा आयोजित किया जाएगा।
ग्राम छाती के समस्त नागरिकों ने शिवभक्तों से आग्रह किया है कि इस महाज्ञान यज्ञ में नियमित उपस्थित होकर श्री शिवमहापुराण महात्म्य का श्रवण कर देवाधिदेव महादेव का कृपा प्रसाद ग्रहण करेंगे।

