300 से अधिक युवा धावकों की भागीदारी, विजेताओं को नकद पुरस्कार, राष्ट्रीय स्तर पर भी चमक रहा उत्तराखण्ड
देहरादून, 28 सितम्बर 2025।
उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, खेल विभाग और अन्य सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से आज राजधानी देहरादून में राज्य स्तरीय ‘‘रेड रन’’ मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना रहा।
मैराथन का शुभारम्भ प्रातः 7 बजे यामाहा शोरूम (नजदीक पेट्रोल पंप) से हुआ। फ्लैग ऑफ उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक डॉ. अमित शुक्ला, उप निदेशक (वित्त, यूसेक्स) महेन्द्र कुमार, अनिल सती तथा खेल विभाग और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में 17 से 25 वर्ष आयु वर्ग के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मार्ग तय किया गया – यामाहा शोरूम – ब्रह्मकमल चौक – कैनाल रोड – एनआईईपीवीडी – बाला सुन्दरी मंदिर – स्कॉलरहोम बैक गेट – इन्दरबाबा मार्ग – नियर पॉलीकिड – यामाहा शोरूम तक।
विजेता प्रतिभागी
विजेताओं को क्रमशः 10,000 रुपये (प्रथम), 7,500 रुपये (द्वितीय) और 5,000 रुपये (तृतीय) की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी।
- पुरुष वर्ग
- प्रथम: अमर दीप
- द्वितीय: दिगम्बर कुँवर
- तृतीय: मुकेश
- महिला वर्ग
- प्रथम: अनिषा
- द्वितीय: गौरी
- तृतीय: तनुश्री चौहान
राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड का गौरव
इस अवसर पर महेन्द्र कुमार ने बताया कि ‘‘रेड रन’’ प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वर्ष 2024 में गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की अंजली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था, जबकि 2023 में सोनिया ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया था।
आयोजन में सहयोग
मैराथन के सफल आयोजन में कॉलेज के प्रशिक्षक लोकेश, प्रकाश भट्ट, पंकज रावत, हेमराज सिंह, जगदीश पंवार, यूसेक्स स्टाफ और भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा।
युवाओं ने इस मैराथन के माध्यम से न केवल खेल भावना दिखाई बल्कि समाज को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का मजबूत संदेश भी दिया।
