टिहरी विधायक ने जनहित कार्यों हेतु मुख्यमंत्री से अधिकारियों को दिलवाए निर्देश
Tehri MLA instructs the Chief Minister to provide officers for public interest works
सरहद का साक्षी
देहरादून: मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तराखंड राज्य में केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की गई। 23 विभागों की कुल 41 कार्यक्रमों के माध्यम से जन हित के कार्य हो रहे हैं। दिशा की बैठक में टिहरी क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह नेगी भी सदस्य हैं।
विधायक डॉ. धन सिंह नेगी द्वारा इस बैठक में निम्नलिखित समस्याओं पर बात कर मा0 मुख्यमंत्री जी से अधिकारियों को निर्देशित कराया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में वन भूमि के प्रकरणों के निस्तारण के लिये अलग से एक अधिकारी की नियुक्ति के गई है।
डॉ. धन सिंह नेगी ने कहा कि कनेक्टिविटी के लिये भारत नेट 2 में 5500 गावों के लिये 2200 करोड़ की स्वीकृति के लिये विशेष प्रयास के लिये मा0 सांसदों से संबाद के लिये ज़िम्मेदारी तय की जाए। जल जीवन मिशन में कनेक्शन के साथ-साथ पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन आदेश दिये जाय।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जल्द लक्ष्य ज़िलों को भेजा जाय। मनरेगा में जॉब कार्ड बनाने के लिये चूल्हा अलग होना ही पात्रता है तो कार्ड क्यों नही बनाये जा रहे हैं, इसका आदेश सभी जिलों को भेजा जाय। मनरेगा में पेयजल को भी शामिल किया जाय। पटवारी चौकियों को ठीक किया जाय। खनिज न्यास बोर्ड में कार्यदायी संस्थाओं से धनराशि प्राप्त न होने का प्रमाणपत्र न लिया जाय। विद्युत विभाग को गांवों की बिजली लाइन को बंच केबल में बदलने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाय। बैठक 2 घंटे तक चली बैठक महत्वपूर्ण रही। यह जन हित के लिये अत्यन्त आवश्यक है। मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी अधिकारियों को अनुपालन के निर्देश दिये हैं।
