[su_highlight background=”#880930″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नकोट।[/su_highlight]मखलोगी प्रखण्ड के ग्राम पंचायत प्रधानों एवं जन-प्रतिनिधियों ने वीड-श्री राजराजेश्वरी-जगेठी मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स पेंटिंग करवाये जाने को लेकर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चम्बा को पत्र प्रेषित किया है।

प्रधान ग्राम पंचायत खण्डकरी उमा उनियाल, बंगोली पिंकी उनियाल एवं जगेठी प्रेम लाल उनियाल ने संयुक्त बयान में कहा कि मखलोगी प्रखण्ड के सुविख्यात सिद्धपीठ मॉं राजराजेश्वरी मन्दिर हेतु गजा नकोट मोटर मार्ग के जगेठी एवं नकोट रानीचौरी मोटर मार्ग के वीड से मोटर मार्ग निर्मित है, किन्तु उक्त मार्ग की दशा इतनी खराब हो चुकी है कि उस पर वाहनों की आवाजाही करने में भारी असुविधाओं से जूझना पड़ता है। मोटर मार्ग पर जगह-जगह भारी गढ्ढे बने हुए हैं तथा ज्यादातर स्थानों पर पेेंटिग का नामोनिशान तक नहीं है। जिस कारण इस मार्ग पर आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। दुपहिया वाहन चालकों को तो मार्ग पर सफर करते समय कई स्थानों पर पैदल चलकर वाहन आगे बढ़ाने पड़ते हैं।

उन्हांेने कहा कि वर्तमान में इस मार्ग पर पैच भरने का कार्य किया जा रहा है जो स्थायी समाधान नहीं है, इस मार्ग पर पैच न भरकर हॉटमिक्स पेंटिंग की जाय। तीनों ग्राम प्रधानों ने पैच भरने की कार्यवाही पर आपत्ति जताते हुए पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्रीय विधायक समेत जिलाधिकारी को भी पृष्ठांकित की है।
“सरहद का साक्षी’में आप अपने लेख, अपने आस-पड़ोस की प्रकाशन योग्य ख़बरें आदि प्रकाशन सामग्री WhatsApp No.- 9456334277 अथवा Guest Post मेनू में स्वयं शेयर कर सकते है, Quality Check के बाद उसे आपके नाम से प्रकाशित किया जाएगा।Guest Post Link: >>> https://sarhadkasakshi-com.stackstaging.com/guest-post “Sarhad Ka Sakshi” के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 👇 👇https://www.facebook.com/sarhadkasaksh ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें 👇 👇https://chat.whatsapp.com/K1Vy3Ff3dSY8kZ9Nc4jyWP हमारे Telegram Channel से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 👇 👇 https://t.me/sarhadsakshi
इस मोटर मार्ग के मध्य दो इण्टर कालेज एवं तीन प्राथमिक विद्यालय भी आते हैं, जिनके छात्र इसी मार्ग से होकर आवाजाही करते हैं। उन्होंने खण्डकरी कालेज के निकट सड़क के दोनों ओर एकत्र मलवे को हटाने का भी आग्रह किया है।
