[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, गजा:[/su_highlight] अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गजा टिहरी गढ़वाल में खेल शिक्षा एवं पंचायती राज व युवा कल्याण विभाग के समन्वय से खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। अंडर 14 बालक एवं बालिका खेल महाकुंभ का उद्घाटन विद्यालय की पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती द्वारा किया गया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार गजा उपेंद्र राणा, राजस्व निरीक्षक विनोद राणा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग 100 मीटर में प्रिंस गुसाईं, अंडर 14 बालिका वर्ग मीटर में कुमारी प्रियांशी, 800 मीटर बालिका वर्ग में आरुषि सजवाण, 800 मीटर बालक वर्ग में ऋषभ चौहान, 1500 मीटर बालक वर्ग में पीयूष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद में आयुष ने बालक वर्ग, वैष्णवी ने बालिका वर्ग, ऊंची कूद में प्रिंस गुसाईं बालक वर्ग, आंचल ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में अमित रावत बालक वर्ग, कुमारी आंचल बालिका वर्ग, गोला फेंक में आयुष नेगी बालक वर्ग, आंचल गुसाई बालिका वर्ग भला फेंक में आयुष आर्य बालक वर्ग, कुमारी आंचल बालिका वर्ग ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शिखरअकैडमी गजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समारोह में समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारिका नाथ, समन्वयक राकेश रावत के द्वारा पुरस्कार वितरण कर समापन समारोह का समापन किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज गजा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओबरी, राउमावि गजा, शिखर अकादमी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में विनीत कुमार रतूड़ी, शैलेन्द्र सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह सजवान, भारत राम बडोनी, बलराम आर्य, गीता सिल्सवाल, रविंद्र सिंह नेगी कैलाश चौहान, सुभाष बेलवाल, रोशन लाल, अनुराधा, सुनीता रावत आदि उपस्थित रहे।
