Update Kovid-19: संक्रमण से 4854 लोगों ने जीती जंग, 53 लोगों की मौत, 4854 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए
सरहद का साक्षी,
देहरादून: उत्तराखंड राज्य में आज कोरोना संक्रमण से मौतों के मामले में पूर्व की अपेक्षा बहुत राहत के समाचार है, इस संक्रमण के चलते आज कुल 53 संक्रमितों के मरने की खबर है। वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण के आज 2991 नए मामले सामने आये हैं । वही आज विभिन्न अस्पतालों से 4854 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि 43520 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 6:30 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 149, बागेश्वर में 68, चमोली में 175, चंपावत 2,8 देहरादून में 414, हरिद्वार में 283, नैनीताल में 370, पौड़ी गढ़वाल में 194, पिथौरागढ़ में 122, रुद्रप्रयाग में 98, टिहरी गढ़वाल में 196, उधमसिंह नगर में 815 तथा उत्तरकाशी में 79 लोग इस संक्रमण का शिकार हुए। कोविड-19 संक्रमण के आज 2991 नए मामले सामने आने से आंकड़ा बढ़कर 321337 हो गया है, जबकि आज 53 लोगों की मौत होने से यहां आंकड़ा भी बढ़कर के 6113 तक पहुंच गया है।


