सरहद का साक्षी,
देहरादून: आज उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले में पूर्व की अपेक्षा बड़ी राहत की खबर है, वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण के आज 1226 नए मामले सामने आये हैं । इस संक्रमण के चलते आज कुल 32 संक्रमितों के मरने की खबर है। वही आज विभिन्न अस्पतालों से 1927 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि 30357 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 6:30 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 21, बागेश्वर में 04, चमोली में 87, चंपावत 22 , देहरादून में 241, हरिद्वार में 159, नैनीताल में 59, पौड़ी गढ़वाल में 98, पिथौरागढ़ में 276, रुद्रप्रयाग में 50, टिहरी गढ़वाल में 94, उधमसिंह नगर में 89, उत्तरकाशी में 24 लोग इस संक्रमण का शिकार हुए हैं। कोविड-19 संक्रमण के आज 1226 नए मामले सामने आने से आंकड़ा बढ़कर 328338 हो गया है, जबकि आज 32 लोगों की मौत होने से यहां आंकड़ा भी बढ़कर के 6401 तक पहुंच गया है। आज कोरोना संक्रमण रिकवरी रेट 87.07% है।


