[su_highlight background=”#0d1fa3″ color=”#fffcfe”]सरहद का साक्षी, देहरादून[/su_highlight]
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को 109 नए केश सामने आये हैं। इस संक्रमण के चलते आज 02 संक्रमितों के मरने की खबर है। जिससे मौत का आंकड़ा 7327 पहुंच गया है। आज विभिन्न अस्पतालों से 108 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब पूरे राज्य में 1864 लोग अपना इलाज करा रहे हैं। अब तक 325361 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 340488 हो गई है। प्रदेश में अभी भी सैंपल 11583 की जांच रिपोर्ट आनी अभी भी बाकी है।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6.00 बजे के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 02, बागेश्वर में 01, चमोली में 04, चंपावत में 01, देहरादून में 49, हरिद्वार में 09, नैनीताल में 13, पौड़ी में 03, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में 02, टिहरी में 02, ऊधमसिंह नगर में 05 और उत्तरकाशी में 06 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी दर 95.56 प्रतिशत है।
