[su_highlight background=”#0d1fa3″ color=”#fffcfe”]सरहद का साक्षी @गोपाल बहुगुणा[/su_highlight]
रानीचौरी में पानी की किल्लत होने की वज़ह से लोगों को उठानी पड़ रही है परेशानी, पानी कर्मचारियों से शिकायत करो तो वह समस्या तो बता देते हैं, पर समाधान नहीं,जलसंस्थान के शिकायत नंबर डायल करें तो बेल तो जाती है,पर कोई उत्तर नहीं मिलता है, ऐसे में हम लोग अपनी समस्या के निराकरण के लिए किसके पास जाएं, पानी यानी जीवन, सच्ची कहावत भी है बिन पानी सब सून, मेरा सरकार को सुझाव है कि जिस विभाग को जनता को पानी पिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है,और उससे,यह काम न हो रहा हो तो, ऐसे विभाग को नीजी हाथो में दे देना चाहिए, मेरे घर में पिछले महीने जून में महीने में 8, दिन पानी आया,और इस महीने केवल एक दिन, ऐसे में मेरा अपने माननीय सांसद, एवं माननीय विधायक महोदय से, विनम्र निवेदन है कि रानीचौरी में पानी की समस्या के निराकरण के लिए स्वयं पहल करें, नहीं तो जनता के बीच सरकार के प्रति गलत संदेश जा रहा है।
[su_dropcap size=”2″] रा[/su_dropcap]नीचौरी में बिजली की एचटी लाइन की जो स्थिति है, उससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है यह लाइन लगभग 40, 42, साल पुरानी है, जो कि ठीक सड़क के ऊपर से गुजर रही है इस लाइन से अर्थ का तार भी गायब है, बाकी तार भी जीर्ण हो चुके हैं, इससे पहले कि कोई बड़ी दुर्घटना हो बिजली विभाग को तुंरत यहां पर नई लाइन एवं खम्बे लगवा देने चाहिए, साथ ही रानीचौरी बाजार की समस्त बिजली के तारो की स्थिति भी ठीक नहीं है, ऐसे में यह समझ से परे है कि बिजली विभाग के कर्मचारी मोटी तनख्वाह लेने के बाद भी उनका ध्यान इस तरफ क्यों नहीं गया?

