चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खुशी की लहर
गजा/Nakot, डीपी उनियाल: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर नगर पंचायत गजा समेत मखलोगी व धारअक्रिया प्रखण्ड में राजनीतिक दलों, व्यापार सभा, सामाजिक संगठन के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसरो के वैज्ञानिकों बधाई दी है।
चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के लिए यह ऐतिहासिक गौरवशाली क्षण ‘इसरो’ के वैज्ञानिकों का अथक परिश्रम है चांद पर भारत का तिरंगा लहराते हुए इसरो के वैज्ञानिकों ने पूरे विश्व में भारत का नाम इतिहास में दर्ज कराया है वैज्ञानिकों के परिश्रम और लगन को बधाई और शुभकामनाएं।
नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, चम्बा प्रमुख शिवानी विष्ट, फकोट ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण, जनपद वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह, मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, टंखी सिंह नेगी, व्यापार सभा गजा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश प्रसाद उनियाल, विक्रम सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, युवा मोर्चा शैलेंद्र सिंह ने चंद्रयान मिशन सफल लैंडिंग करने पर अथक प्रयास में लगे वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई दी है।
सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती ने कहा कि हिन्दुस्तान के लिए यह ऐतिहासिक गौरवशाली क्षण है भारत का तिरंगा चांद पर लहरा रहा है, कहा कि भारतीयों को गर्व है कि वह विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।
गजा, चाका, पोखरी, नकोट में लोग चंद्रयान के सफल लैंडिंग कार्यक्रम को देखने को उत्सुक रहे।
