[su_highlight background=”#880930″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नई टिहरी।[/su_highlight] उत्तराखण्ड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह नेगी ने गत 27 सितम्बर को जिला शिक्षाधिकारी प्रा0शि0 को पत्र प्रेषित कर चेतावनी दी थी कि यदि प्रधानाध्यापक बेसिक स0अ0 जूनियर की पदोन्नति शीघ्र नहीं की जाती है तो 10 अक्टूबर से प्राथमिक शिक्षक संघ को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें 👉🏿 अक्टूबर 10 तक पदोन्नतियां न हुई तो प्रा.शि.सं. करेगा आंदोलन
जिलाधिकारी, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक समेत मुख्य शिक्षाधिकारी व उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी सदस्यों को पृष्ठांकित पत्र में उन्होंने कहा था कि कई लिखित एवं मौखिक वार्ताओं के बाबजूद भी उक्त मामले में अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई, जिस कारण संघ सदस्यों एवं पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। अब जबकि केवल दो दिन का समय रह गया है, क्या सूबे के तेज तर्रार मुख्यमंत्री प्रा.शि.संघ को भी बिजली कर्मचारी सयुंक्त मोर्चा की तरह मना लेंगे? यह अभी भविष्य के आगोश में है।
