फुटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स समेत कई खेलों के लिए 13-14 मई को होंगे जिला स्तरीय ट्रायल्स, चयनित खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय ट्रायल 19-20 मई को
टिहरी/30 अप्रैल 2025।
वर्ष 2025-26 के लिए खेल विभाग के अधीन संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल्स 13 मई से प्रारंभ किए जा रहे हैं। यह जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी टिहरी, दीपक रावत ने दी।
उन्होंने बताया कि फुटबॉल (बालक/बालिका), बॉक्सिंग (बालक/बालिका), एथलेटिक्स (बालक/बालिका), बैडमिंटन (बालक/बालिका), हॉकी (बालिका), वॉलीबॉल (बालक) एवं क्रिकेट (बालक) खेलों के जनपदीय चयन ट्रायल्स 13 एवं 14 मई 2025 को घंटाघर स्टेडियम, बौराड़ी, नई टिहरी में आयोजित किए जाएंगे।
जनपद स्तर पर चयनित बालक-बालिकाओं के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल्स 19 एवं 20 मई 2025 को आयोजित होंगे। विभिन्न खेलों के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल स्थलों की जानकारी इस प्रकार है:
- बॉक्सिंग (बालक/बालिका): स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़
- बैडमिंटन (बालक/बालिका): हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अल्मोड़ा
- हॉकी (बालिका): वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, हरिद्वार
- एथलेटिक्स (बालक/बालिका): मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)
- फुटबॉल (बालक/बालिका): पवेलियन ग्राउंड, देहरादून
- वॉलीबॉल (बालक): स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोपेश्वर (चमोली)
- क्रिकेट (बालक): क्रिकेट ग्राउंड, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (देहरादून)
उन्होंने स्पष्ट किया कि चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिकाओं को खेल विभाग की ओर से किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा।
आवेदन प्रक्रिया:
आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल) से किसी भी कार्यदिवस में ₹5 नकद शुल्क जमा कर प्राप्त किया जा सकता है।
