भारी भूधंसाव से ग्रामीणों ने छोड़े घर, विस्थापन और मुआवज़े की उठी मांग
टिहरी गढ़वाल, प्रतापनगर:
विकासखंड थौलधार के ग्राम पनेथ में भारी भूधंसाव के चलते ग्रामीणों के घर खतरे की जद में आ गए हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि ग्रामीणों ने सुरक्षा के मद्देनज़र अपने घर खाली कर दिए हैं। किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
आज प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने ग्राम पनेथ का सघन भ्रमण कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने तात्कालिक राहत सामग्री के रूप में त्रिपाल, राशन किट, बरसाती, छाते आदि वितरित किए और प्रभावितों को धैर्य एवं हिम्मत बनाए रखने का संदेश दिया।
विधायक नेगी ने उत्तराखंड सरकार व प्रशासन से मांग की कि ग्राम पनेथ के परिवारों का जल्द से जल्द सम्मानजनक विस्थापन किया जाए और उन्हें पूर्ण क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाए।
प्रभावित परिवार:
- यशवंत सिंह पुत्र उमेद सिंह
- वीर सिंह पुत्र उम्मेद सिंह
- चतर सिंह पुत्र करन सिंह
- दीवान सिंह पुत्र करन सिंह
- हुकम सिंह पुत्र छोटा सिंह
- श्रीमती प्रमिला देवी पत्नी स्व. विजय सिंह
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग:
ग्राम प्रधान कुंवर सिंह रावत, पूर्व प्रधान भरत सिंह रावत, कुंवर सिंह तड़ियाल, विनोद रावत, पूर्व प्रधान सुमेर सिंह राणा, कृपाल सिंह तड़ियाल, विक्रम सिंह राणा, यशवंत बिष्ट, शिव प्रसाद सेमवाल, प्रमिला देवी, महेश जोशी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
