चम्बा में गांधी जयंती पर ध्वजारोहण के बाद अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देते हुए 02 मिनट का मौन रखा गया।
सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुमना रमोला द्वारा कार्यालय परिसर में झंडारोहण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।
अध्यक्ष द्वारा सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि हम सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों और कृतियों का अनुसरण करना चाहिए। यही हम सबकी हमारे अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ध्वजारोहण के पश्चात पालिका अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी के द्वारा दिव्यांगत अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देते हुए 02 मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद चम्बा की अध्यक्ष श्रीमती सुमना रमोला, अधिशासी अधिकारी शिव कुमार सिंह चौहान, सभासद विक्रम सिंह चौहान, शक्ति प्रसाद जोशी, विकास बहुगुणा, गौरव नेगी, श्रीमती सुनैना शाह, सहायक लेखाकार जगदीश प्रसाद सकलानी, वरिष्ठ लिपिक कृष्ण प्रसाद सेमवाल, सफाई निरीक्षक राजबीर पंवार सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
