ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के निकट मुनि की रेती में स्थित नीर झरना बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, क्यारकी व्यू प्वाइंट से दिखता है गंगा और ऋषिकेश का अनुपम दृश्य
टिहरी/दिनांक 10 मई 2025
चारधाम यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु और गर्मियों की छुट्टियां मनाने आए पर्यटक इन दिनों टिहरी गढ़वाल जनपद स्थित मुनि की रेती के जंगलों में बसे नीर गांव के नीर वॉटरफॉल का आनंद उठा रहे हैं। यह झरना यात्रियों के लिए प्राकृतिक राहत स्थल बन गया है, जहां वे ठंडी डुबकी लगाकर यात्रा की थकान और गर्मी से निजात पा रहे हैं।
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से लगभग दो किलोमीटर ऊपर स्थित यह झरना वन विभाग नरेंद्रनगर की पर्यटक चौकी से टिकट लेकर देखा जा सकता है। सड़क से केवल 500 मीटर पैदल चलकर इस झरने तक पहुंचा जा सकता है। यहाँ सप्ताहांत में पर्यटकों की भीड़ इतनी होती है कि नीरगढ़ मोटर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छता का संदेश
हरियाणा से लौटे यात्री मुनेश ने बताया कि इस प्रकार के प्राकृतिक जल स्रोत न केवल यात्रा का तनाव कम करते हैं बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी यात्रियों से अपील की कि वे इस सुंदर स्थल की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में अपना योगदान दें।
स्थानीय रोजगार का जरिया बना नीर झरना
नीर झरने के आसपास स्थानीय लोगों ने पर्यटकों की सुविधा के लिए दुकानें खोली हैं, जिससे उन्हें आजीविका का नया साधन मिला है। इन दुकानों से पर्यटक पानी, स्नैक्स व अन्य आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।
क्यारकी व्यू प्वाइंट से दिखता है ऋषिकेश शहर और गंगा नदी
