टिहरी गढ़वाल में दर्दनाक हादसा: डोबरा चांटी मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत
रिशिकेश से आ रही थी ऑल्टो कार, SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
टिहरी गढ़वाल के डोबरा चांटी मार्ग पर बगबाटा के समीप एक ऑल्टो कार (UK-07-FJ-2356) अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF कोटी, 108 आपातकालीन सेवा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
रेस्क्यू कार्य जारी
हादसे की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (DDMO), टिहरी गढ़वाल द्वारा दी गई। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन रिशिकेश से आ रहा था। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है और यात्रियों को पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
