धनोल्टी और नरेन्द्रनगर ब्लॉक के गांवों में पशुओं को दवाइयाँ और फीड सप्लीमेंट वितरित, डीएम ने पशु स्वास्थ्य पर निगरानी के दिए निर्देश
टिहरी, 24 सितम्बर 2025: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर पशुपालन विभाग की टीम ने क्षेत्रीय निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान तहसील धनोल्टी के जौनपुर ब्लॉक के बानाली और रगड गांव तथा नरेन्द्रनगर ब्लॉक के ग्राम बकरियाणा, ताछला एवं भैंसर्क का दौरा किया गया।
निरीक्षण में सभी पशु स्वस्थ पाए गए। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर ग्रामीणों को पशुओं के लिए फीड सप्लीमेंट और आवश्यक दवाइयाँ वितरित कीं, जिससे पशु स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति और बेहतर हो सके।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशु स्वास्थ्य एवं कल्याण पर सतत निगरानी रखी जाए और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस निरीक्षण और कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष की भावना देखने को मिली और पशुपालन विभाग के प्रयासों की सराहना की गई।
